प्रतापगढ़ में रिटायर्ड दरोगा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या
प्रतापगढ़ में रिटायर्ड दरोगा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़ में रिटायर्ड दरोगा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़, 26 जुलाई (हि. स.)। प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा ने मकान के विवाद में अपने भतीजे को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी और एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। हत्या की सूचना पर भारी पुलिस बल रात में ही मौके पर पहुंच गया और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का रात में ही जायजा लिया। रविवार को सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव में राम खिलावन पुत्र रामफेर कोरी व और मनोज कोरी (30) व संजय कोरी (40) पुत्र हरिलाल कोरी के बीच एक मकान को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राम खिलावन जो मध्य प्रदेश पुलिस से एएसआई के पद से सेवानिवृत्त है और रिस्ते में मनोज व संजय का चाचा है, ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से अपने भतीजों पर गोली चला दी। जिसमें संजय की मौके पर मृत्यु हो गई व मनोज घायल हो गया। जिसके बायें हाथ में गोली लगी है। जिन्हे तत्काल सीएचसी सण्डवा चन्द्रिका ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या के आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in