प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत
प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत

प्रतापगढ़, 16 सितम्बर (हि.स.)। जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र में डेरवा-जेठवारा मार्ग पर बुधवार को प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस के चपेट में आने से दो मासूम सगे भाईयों की मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया और जिलाधिकारी के आने की मांग पर कर रहे है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। जेठवारा थानान्तर्गत शमसेरगंज निवासी रामखेलावन के दो मासूम बेटे आर्यन उम्र चार वर्ष, शिवम उम्र दो वर्ष घर के बाहर सड़क के किनारे खेल रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार एक निजी बस जो जलेशरगंज से प्रयागराज जा रही थी दोनों मासूम बच्चों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को शमसेरगंज चौराहे पर रख कर जाम लगा लगा दिया।परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in