पॉलीहाउस घोटाले में दूसरा केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

पॉलीहाउस घोटाले में दूसरा केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

ऊना, 28 सितम्बर (हि.स.)। कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक की शाखा गगरेट, पंजावर व गोंदपुर बनेहड़ा की शाखाओं में पॉलीहाऊस लोन घोटाले में विजिलेंस ने दूसरा केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मार्च 2020 में केसीसी बैंक द्वारा इन घोटालों की जांच के लिए विजिलेंस को एक शिकायत पत्र सौंपा गया था। जिस पर जांच शुरू करते हुए विजिलेंस बैंक शाखा गगरेट द्वारा जारी फर्जी लोन में 26 सितम्बर 2020 को एफआईआर दर्ज करके आज तीन गिरफ्तारियां की हैं। 16 मार्च 2015 को केसीसी की शाखा गगरेट से पॉलीहाउस का 15 लाख का लोन फर्जी तरीके से कुठेड़ा जसवालां निवासी एक व्यक्ति के नाम जारी किया गया। उसी दिन इस लोन का 11 लाख 26 हजार रुपया मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति की मिलीभगत से प्रताप नगर निवासी के खाते में डाल कर निकाल लिया गया। इसके बाद दिनांक 31 मार्च 2015 को बचा हुआ 3,74,000 रुपये भी कुठेड़ा जसवालां निवासी के खाते में डाल कर गवन कर लिया गया। कुठेडा जसवाला के व्यक्ति को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही पॉलीहाउस बनाया। उसके नाम का 15 लाख का लोन गबन कर दिया गया। करीब 23 लाख रुपया उसके नाम से बकाया है। एक व्यक्ति व मैनेजर ने उक्त व्यक्ति के नाम से एक और लोन पांच लाख का केसीसी बैंक की शाखा गोंदपुर में फर्जी तरीके से शटरिंग खरीदने के नाम पर जारी करके गबन कर दिया। बैंक से नोटिस आने पर उस व्यक्ति को लोन होने की जानकारी हुई। व्यक्ति का आरोप है कि उसे एक शातिर ने सरकार की सब्सिडी स्कीम के तहत लोन दिलाने के नाम पर लाया गया था और मैनेजर ने उससे लोन के सभी कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। तीनों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in