पेड़ से फांसी के फंदे पर युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव
पेड़ से फांसी के फंदे पर युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव

पेड़ से फांसी के फंदे पर युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव

-मृतक के दोनों पैर जमीन पर टिके देख पुलिस ने शुरू की मामले की जांच हमीरपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। बिंवार थाना क्षेत्र में सोमवार को नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकते एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ये आत्महत्या का मामला संदिग्ध है जिसकी गहरायी से छानबीन करायी जा रही है। बांधुर खुर्द गांव निवासी अशोक (35) पुत्र दिबिया वर्मा की शादी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव में कुछ साल पहले हुयी थी। तीन साल पहले पत्नी ने डाई पीकर आत्महत्या कर ली थी। इसके कोई संतान नहीं है। परिजनों ने बताया कि अशोक का बड़े भाई महेश्वरी दीन व भतीजे सुखलाल से किसी बात को लेकर एक दिन पहले विवाद हुआ था। आज घर के सामने नीम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की सही वजह पता चलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/ मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in