पूर्व सैनिक से 2.23 लाख की ठगी

पूर्व सैनिक से 2.23 लाख की ठगी

जोधपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। शहर के महामंदिर इलाके में हनुवंत ए- बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत सैन्यकर्मी को किसी शातिर ने ओएलएक्स पर बोलेरो बेचने का झांसा देकर 2.23 लाख की ठगी कर ली। घटना 2 जुलाई की है। पीडि़त ने शुक्रवार रात को महामंदिर थाने मेें इसकी प्राथमिकी दी। पुलिस ने इसमें अनुसंधान आरंभ किया है। महामंदिर थाने के एएसआई देवाराम ने बताया कि हनुवंत ए- बीजेएस कॉलोनी निवासी 68 साल के सवाई सिंह पुत्र कानसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे सेना से रिटायर्ड है। 2 जुलाई को उन्होंने ओएलएक्स पर बोलेरो बेचे जाने का विज्ञापन देखा था। तब दिए गए नंबरों पर संपर्क साधा। सामने वाले शख्स ने खुद को आर्मी पर्सन बताया और बोलेरो की कीमत बताई। इस पर सौदा तय होने पर रूपए फोन पेटीएम से करने को कहा गया। झांसे में आए सवाई सिंह ने फोन पे से शातिर के बताए अनुसार उसके खाते में दो बार में 2.23 लाख रूपए जमा करवा दिए। मगर बाद में फोन बंद कर दिया। तीन चार दिन तक फोन पर कोशिश करते रहे, मगर शातिर से संपर्क नहीं हो पाया। इस पर वे कल महामंदिर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। इस बारे में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in