पुलिस वालों ने लाखों का गांजा किया हजम, चार पुलिस वाले सस्पेंड

पुलिस वालों ने लाखों का गांजा किया हजम, चार पुलिस वाले सस्पेंड

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल एक सो 70 ग्राम गांजा हजम कर गया और डकार भी नही लिया। जब मामले की जानकारी दूसरे पुलिस वालों को पड़ी मामला बाहर नही लाने के लिये उन्होंने लाखो रुपये आपस मे बांट लिए। लेकिन एक दूसरे थाने में तैनात पुलिस वाले ने अपना फर्ज निभाते हुए अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद दो एसआई और एक एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को ससपेंड कर दिया। उनपर विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए। अब पुलिस मामले में एक बदमाश की तलाश कर रही है। जिसके बाद कुछ आरोपियों को पकड़ा जाएगा। डीसीपी विजयन्ता आर्या ने बताया कि दो दिन पहले मामला सामने आया था, जिसमे जांच में जो बातें सामने आई उसमे चार पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये मामला हैरान करने वाला है। जिसको उन्होंने गंभीरता लिया है। उन्होंने एक टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद कुछ और कि गिरफ्तारी भी होना तय है। जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को जहांगीरपुरी थाने में तैनात पुलिस वालों ने एक सूचना पर इलाके से अनिल नामक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके किराये के घर से गांजा ड्रग्स जब्त किया। जिसकी मात्रा 920 ग्राम दिखाई गई थी। जबकि जब्त गांजा एक सो 70 किलो ग्राम था। अनिल को थाने से ही जमानत मिल दे दी गई। सूत्रों की माने तो अवैध तरीके से जब्त गांजा पुलिस वालों ने थाने के मालखाने में बिना एंट्री के रखवा दिया। जिसके बारे में मालखाने के इंचार्ज को भनक लग गई। पुलिस वालों से उसकी काफी कहासुनी भी हुई। सूत्रों ने बताया की पुलिस वालों ने जब्त गांजा आजादपुर मंडी के पास एक सप्लायर की सहायता से आगे बेच दिया। जिसकी लाखों की रकम चारों पुलिस वालों ने बांट ली थी। अब दोबारा से अनिल को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जिससे असलियत पूछने की कोशिश की जाएगी। ज्ञात हो कि नोटबन्दी में भी जहांगीरपुरी पुलिस पर एक करोड़ रुपये हजम करने का भी मामला सामने आया था। जिसमे एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले से दिल्ली पुलिस की काफी बदनामी हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in