पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 06 अक्टूबर (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्ररी में छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से बने व अधबने असलहा बरामद करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी अनूप कुमार भारतीय सोमवार की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गोपाल नगर शिवाजी मार्ग थाना उत्तर में एक घर में छापेमारी की। मौके से दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभियुक्तों के दो साथी मौका पाकर भागने में सफल रहे। अवैध असलहा फैक्टरी से पुलिस ने 10 अदद तंमचा, एक रायफल, एक पिस्टल सहित अधवने शस्त्र व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रेसरा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ पप्पन और चन्द्रकान्त ओझा उर्फ विल्ला बताये गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने फरार दोनों साथियों के साथ मिलकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन के लिए अवैध शस्त्रों का निर्णाण कर एक दिन में चार से पांच तमंचे व पोनिया आदि बनाकर करीब चार से पांच हजार रुपये में बेच देते हैं। उन्होंने अवैध असलहे को एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी आसपास के जनपदों में बेचें हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in