नाबालिग के साथ दोस्ती कर लिव इन रिलेशन में अढ़ाई माह तक लूटी अस्मत

नाबालिग के साथ दोस्ती कर लिव इन रिलेशन में अढ़ाई माह तक लूटी अस्मत

शिमला, 26 अक्टूबर (हि.स.)। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती कर एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। शादी करने का झांसा देकर आरोपित ने अढाई माह तक लिव इन रिलेशन में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मन भरा तो पीड़िता को उसके पिता के घर छोड़ शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस ने दुष्कर्म व अगवा करने जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मामला शिमला के रामपुर थाना क्षेत्र का है। रामपुर पुलिस के अनुसार पीड़ित की इसी साल रामपुर तहसील के मेहर सिंह नामक युवक से दोस्ती हुई थी। मेहर सिंह ने उसे प्रेम जाल में फंसाया तथा शादी करने का झांसा दिया। आरोपित 4 अगस्त 2020 को पीड़िता को अगवा कर अपने घर ले गया जहां वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। लेकिन कुछ माह बीतने के बाद 15 अक्टूबर को मेहर सिंह ने पीड़ित को उसके पिता के घर छोड़ दिया और कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपित के विरुद्ध रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रामपुर के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने सोमवार को बताया कि आईपीसी की धाराओं 363, 366 व 376 व पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in