नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, 9 अगस्त (हि.स.)। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मृतक के चेहरे पर चोटो के निशान से ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़रिया स्थित नहर के किनारे एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने रविवार को पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है। जिससे ग्रामीण उसकी हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रहे है। इस सम्बंध में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि एका क्षेत्र में नहर किनारे एक शव पड़ा मिला है। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद किसने घटना की है इसकी जानकारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in