नकली नोट के कारोबार में शामिल तीन आरोपित गिरफ्तार

नकली नोट के कारोबार में शामिल तीन आरोपित गिरफ्तार

नगांव (असम), 23 सितम्बर (हि.स.)। नगांव जिला के कलियाबर के बरघुली इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर नकली नोट के कारोबार में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कलियाबर महकमा पुलिस अधिकारी मृण्मय दास के नेतृत्व में कलियाबार और उलुबनी पुलिस ने तीन नंबर बरघुली में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नकली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आशिकुल इस्लाम (लखीमपुर), मजुबूर रहमान और रजीबुर हक (नगांव) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के पास पांच सौ रुपए के नकली नोट, एक सोने की नकली मूर्ति, नोट तैयार करने वाली एक फर्जी मशीन बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in