धारदार हथ‍ियार से वकील की हत्‍या, पुल‍िस जांच में जुटी

धारदार हथ‍ियार से वकील की हत्‍या, पुल‍िस जांच में जुटी

राजनांदगांव, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के सोमनी थानांतर्गत फरहद गांव में गुरुवार देर रात एक वकील की बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजय साहू पेशे से एक वकील है। मृतक रात में भोजन करने के बाद टहलने के लिये निकला हुआ था, इस दौरान वो रात भर घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह इसकी लाश फरहद गांव के करीब एक पुल के पास मिला है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सोमनी थाना को दी। मृतक संजय साहू के शरीर में धारदार हथियार से जख्म के कई निशान मिले है। इस आधार पर पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है। फिलहाल हत्या का आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज चंदेल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in