दो युवकों को बदमाशों ने मारे चाकू

दो युवकों को बदमाशों ने मारे चाकू

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.)। शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को एक साथ गली में घूमते देखकर आरोपी उनसे चिढ़ता था और अकसर उनके साथ झगड़ा करता था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार देर रात पुलिस को शाहबाद डेयरी डी ब्लॉक में दो युवकों को चाकू मारने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवकों की पहचान डी ब्लॉक निवासी मेहताब खान(18) और गणेश(20) के रूप में हुई। दोनों पीडि़त उस रात बयान देने की स्थिति में नहीं थे। रविवार को मेहताब ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। गणेश उसका दोस्त है और दोनों अकसर एक साथ घुमते हैं। दोनों को एक साथ घुमते देखकर इलाके में रहने वाला पंकज चिढ़ता है। वह गणेश को मेहताब के साथ घुमने फिरने से मना करता था। इस बात को लेकर पंकज की दोनों से कई बार झगड़ा हो चुका था। शनिवार रात पंकज गणेश से झगड़ा कर रहा था। गणेश ने फोन कर यह बात मेहताब को बतायी। मेहताब भी वहां पहुंच गया और पंकज को समझाने का प्रयास करने लगा। पंकज गुस्से में आकर जेब से चाकू निकाला और दोस्तों पर हमला कर फरार हो गया। मेहताब के कंधे में चाकू लगा जबकि गणेश के पेट में चाकू लगा है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in