दुष्कर्म के मामले में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

राजगढ़, 28 सितम्बर (हि.स.)। जिले के सुठालिया थाना पुलिस टीम ने मुखविर की सूचना पर ग्राम मउ पठार से घेराबंदी कर डेढ़ साल से दुष्कर्म के मामले में फरार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में उपयोग किया गया स्काॅर्पियो वाहन भी जब्त किया है। थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने सोमवार को बताया कि (2019) डेढ़ साल पहले रामचरण (55) पुत्र कंचनसिंह गुर्जर निवासी चांदासलोई थाना बैरसिया और लाखन (52) पुत्र हीरालाल गुर्जर निवासी हुड़ा थाना सुठालिया के खिलाफ धारा 366, 376, 376 (डी), 370 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, आरोपित तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने इनकी गिरफ्तारी को लेकर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने बीते रोज रिश्तेदारी में जा रहे आरोपित रामचरण और लाखन को मउ पठार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा। हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in