दिव्यांग व्यक्ति ने अपने मित्र की हत्या की

दिव्यांग व्यक्ति ने अपने मित्र की हत्या की

मुंबई, 23 सितंबर, (हि. स.)। पालघर जिले के वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के फादरवाड़ी इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने दोस्त की चाकू घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फादरवाडी स्थित पटेल इंडस्ट्रियल में सोमनाथ राजन कुठियां (40) व जयंत प्रशन्न राउतराय (37) बफिंग का काम करते थे। जयंत पैर से दिव्यांग है। सोमनाथ उसे लंगड़ा कहकर चिढ़ाता रहता था। इस बात जयंत को काफी बुरा लगता था। रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे दोनों ने शराब पी रखी थी। दोनों जय जगन्नाथ कम्पनी के गेट के पास खड़े थे। इस दौरान सोमनाथ ने उसे लंगड़ा कह दिया। जिससे जयंत गुस्सा हो गया। वह कम्पनी गया और चाकू लाकर सोमनाथ के पेट में घोंप दिया। कुछ देर बाद कम्पनी में काम करने वाले मजदूर उसे एव्हर शाइन स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने कहा कि एक लाख रुपये जमा करना होगा। मजदूरों के पास पैसे नहीं थे। वे उसे नालासोपारा पूर्व सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार देर रात पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जयंत प्रशन्न राउतराय को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in