दिनदहाड़े दो ठगों ने एक युवक से उसकी सोने की अंगूठी ठगी

दिनदहाड़े दो ठगों ने एक युवक से उसकी सोने की अंगूठी ठगी

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। सुल्तानपुरी इलाके में दिनदहाड़े दो ठगों ने एक युवक से उसकी सोने की अंगूठी लेकर उसे नोट की शेप वाली कागज की गड्डी थमा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी लाल परिवार के साथ सी ब्लॉक सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। वारदात की रविवार शाम साढ़े छह बजे वह मुर्गा मंडी से मुर्गा लेने गया था। जब वह बस स्टैंड के पास पहुंचा अचानक दो लड़कों ने उसे रोक लिया। उससे बातचीत करने लगे। तभी एक लड़के ने उसे कहा कि उसके पास नोटों की गड्डी है लेकिन वह इसको बैंक में जमा नहीं कर सकते हैं। उसने कहा कि अगर तुम सोने की अंगूठी दे दो तो नोटों की गड्डी वह तुम्हें दे देंगे। नोट की गड्डी में ऊपर की तरफ असली नोट थे। उसने अपनी अंगूठी दे दी। जबकि कपड़े में लिपटी गड्डी उसने ले ली। अंगूठी लेकर ठग फरार हो गए। जब उसने गड्डी खोलकर देखी। ऊपर असली नोट था। नीचे कागज लगे हुए थे। उसने काफी देर तक दोनों की तलाश की। खुद को ठगा महसूस कर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in