दामोदर नदी में महिला का शव मिला
दामोदर नदी में महिला का शव मिला

दामोदर नदी में महिला का शव मिला

रामगढ़, 23 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर के दामोदर नदी से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि शुक्रवार को रामगढ़ घाट पर नहा रहे लोगों ने एक महिला का शव बहता देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की पर पहचान नहीं सकी। हालांकि उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों और जिले के विभिन्न थानों में भेजी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in