ठाणे पुलिस ने भिवंडी में दो लोगों से 2 किलो गांजा बरामद किया

ठाणे पुलिस ने भिवंडी में दो लोगों से 2 किलो गांजा बरामद किया

मुंबई ,06दिसंबर ( हि स ) । ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी के कौन गांव में क्राइम पुलिस ने 2 लोगों के पास से 2 किलो 300ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आई दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस संबंध में रफीक बशीर अंसारी 42 वर्ष निवासी दहिसर मोरी शिलफाटा तथा 36 वर्षीय निवासी मुंब्रा के जमालुद्दीन मैनुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है। भिवंडी में कौन गांव पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक बीएफ सूर्यवंशी के द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले को जानकारी मिली थी कि भिवंडी कल्याण रोड पर राज नोली नाका बस स्टॉप के पास 2 लोग अवैध रूप से गाजा की बिक्री करने आ रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले के मार्गदर्शन में ग्राम पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पवार सहायक पुलिस निरीक्षक अभिषेक जी पाटिल पुलिस हवलदार के साथ रजनोली नाका बस स्टॉप के पास दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इन दोनों आरोपियों को एक ऑटो रिक्शा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ रविन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in