ट्रेक्टर पलटने से दो महिलाओं सहित चार घायल

ट्रेक्टर पलटने से दो महिलाओं सहित चार घायल

राजगढ़, 12 जुलाई (हि.स.)। जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़ामीना रोड़ पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार रामप्रसाद दांगी निवासी खेजड़ामीना ट्रेक्टर से कुएं से ईंट लेने जा रहा था।इसी दौरान खेजड़ामीना रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलट गया। हादसे में ट्राॅली में सवार कांताबाई (30), घनश्याम (15)पुत्र रामप्रसाद दांगी और ममताबाई (30)पति राकेश दांगी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in