टवेरा ने बाइक को मारी टक्कर, सास-ससुर सहित दामाद घायल

टवेरा ने बाइक को मारी टक्कर, सास-ससुर सहित दामाद घायल

राजगढ़, 09 सितम्बर (हि.स.)। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बुधवार सुबह अमरपैलेस होटल के सामने तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सास-ससुर सहित बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार ग्राम रोजा थाना राजगढ़ निवासी महेन्द्र (35) पुत्र देवसिंह सौंधिया बाइक से ससुर भगवानसिंह सौंधिया (55) और सास कृष्णाबाई (50) को मोड़बड़ली गांव लेकर जा रहा था। इसी दौरान हाइवे स्थित होटल के सामने टवेरा क्रमांक यूपी 74 के 1212 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिसमें कृष्णाबाई को गंभीर चोटें लगी है। बताया गया है कि दामाद महेन्द्रसिंह अपने सास-ससुर को मोड़बड़ली में आयोजित भागवत कथा में लेकर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने टवेरा चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in