जय श्रीराम के जयकारे लगाकर मनाया उत्सव, घर-घर में छाई खुशी की लहर
जय श्रीराम के जयकारे लगाकर मनाया उत्सव, घर-घर में छाई खुशी की लहर

जय श्रीराम के जयकारे लगाकर मनाया उत्सव, घर-घर में छाई खुशी की लहर

राजगढ़, 05 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर बुधवार सुबह से ही प्रदेश के साथ जिले में भी मंदिरों में भक्तों द्वारा प्रभू श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आराधना शुरु की गई। इस अवसर जिला सहित शहर के मंदिरों में सुगंधित पुष्पों से सजावट की गई। अपार उत्साह के साथ भक्तों द्वारा प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए गए और अद्भुत-अविस्मरणीय क्षण का आनंद लिया। घर-घर में श्रीराम की पताका लहराकर आर्कषक साज- सज्जा की गई, साथ ही जिले भर में दीपोत्सव मनाने की तैयारियां शुरु की गई। भूमिपूजन के अवसर पर रामधुन पर भक्तों नें टोली बनाकर सुंदर नृत्य किया और भोग लगाकर मिष्ठान वितरण किया। भक्तों में शिलान्यास कार्यक्रम पर दीपावली पर्व जैसा उत्साह देखा गया। भगवा वस्त्र धारण कर एक-दूसरे को बधाईयां दी गई, साथ ही मंदिरों में श्रीराम चालीसा, श्रीरामस्त्रोत, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का संगीतमयी धुन पर गायन किया गया। त्योंहार के रुप में मनाने के लिए इस अवसर की तैयारियां पहले से ही शुरु की गई, जिसमें मंदिरों पर विधुत सजावट, पुष्प सजावट और घर-मंदिरों के दरवाजों पर आम के पत्तों से बने बंदरवार लगाए गए। वहीं विश्व हिन्दु परिषद्, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चिंताहरण, बालाजी मंदिर, अंजनीलाल धाम मंदिर सहित अन्य देवालयों पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की आरती का गायन कर उत्सव मनाया। वहीं भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का संकल्प लेकर 1993 से पदवेश का त्याग किए सुठालिया रोड़ निवासी हरीजी सेन को बजरंग दल के जिला संयोजक हर्षवर्धनसिंह तोमर, पिंकूबना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पदवेश धारण कराया और पुष्पमाला से सत्कार किया। जिले के शहर,कस्बों और गांवों में भक्तों ने भगवा लहराकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए और वाहन रैली निकाली। महिला और बच्चों द्वारा घर के द्वार पर रंगोली बनाकर दीपोत्सव की तैयारियां शुरु की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, विहिप जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा नेता अमित शर्मा, राजू यादव सहित अन्य भक्तों ने ढ़ोल की धाप पर नृत्य कर उत्सव मनाया। हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in