जमीन विवाद में गोली लगने से गंभीर महिला जिला अस्पताल में भर्ती

जमीन विवाद में गोली लगने से गंभीर महिला जिला अस्पताल में भर्ती

उज्जैन,12 जुलाई (हि.स.)। खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गोली लगने से घायल एक महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाचरौद निवासी एक महिला अपने पीहर में खेत जुतवाने गई थी। जमीन विवाद में विरोधी पक्ष ने महिला को तीन गोली मारी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि शमशाद बी पति सईद खान अपने पीहर में रविवार सुबह जमीन जुतवाने गई। यहां गांव के ही कुछ लोगों से इन पर विवाद के चलते हमला किया और फायर कर दिया। महिला को तीन गोलियां लगीं, वहीं उसके पिता उस्मान एवं छोटे भाई युसूफ की हालत भी गंभीर है। खाचरौद अस्पताल से घायल महिला को उज्जैन के जिला अस्पताल रैफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। नाबालिग से दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज एक नाबालिग को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा लिखवाई गई रिपोर्ट अनुसार नाबालिग की तलाश की। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार गंगा नगर निवासी नाबालिग को काजीपुरा निवासी युवक नरेन्द्र शर्मा के पास से बरामद किया गया। नाबालिग का मेडिकल होने के बाद नरेन्द्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने बातया कि नाबालिग 28 जून से लापता थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। हिन्दुस्थान समाचार/ललित/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in