चोरी किया गया कैंटर और 270 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

चोरी किया गया कैंटर और 270 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हापुड़, 25 सितम्बर (हि. स.)। थाना सिम्भावली पुलिस ने शुक्रवार को एक कैंटर से अवैध शराब की 270 पेटी बरामद की है। बरामद कैंटर भी चोरी किया हुआ था। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़मुक्तेश्वर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि थाना सिम्भावली प्रभारी निरीक्षक अपने सहयोगी उपनिरीक्षकों एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बाॅडी बन्द आयशर कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने कैंटर को रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। कैंटर का पीछा कर उसे रोका गया। कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें 270 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। चालक कैंटर का पंजीकरण प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर कैंटर चालक ने अपना नाम बंदायू जनपद के ग्राम बेहटा निवासी आजिम खां बताया। उसने बताया कि कैंटर हरियाणा से चोरी किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in