चंपावत जिले में महिला का कंकाल मिला
चंपावत जिले में महिला का कंकाल मिला

चंपावत जिले में महिला का कंकाल मिला

चंपावत, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के अमोड़ी क्षेत्र की छतकोट चांदपुर रोड पर एक महिला का कंकाल मिला है। माना जा रहा है कि महिला की मौत एक माह पहले हुई होगी। यह जांच का विषय है कि महिला की मौत हुई या फिर हत्या कर शव फेंका गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शव अर्जुन नेपाली की पत्नी दीपिका का हो सकता है। दीपिका के करीब एक माह पहले गायब होने की चर्चा थी। पुलिस छीनबीन में जुट गई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला ने फांसी लगाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in