घर में सेंधमारी की वारदात में पांच आरोपी गिरफ्तार

घर में सेंधमारी की वारदात में पांच आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। बुध विहार इलाके में एक घर में सेंधमारी की वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस, मोनू शर्मा, अमित कालरा उर्फ मामा, धर्मेन्द्र सिंह, अभिमन्यु जैन के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से घर से चोरी सामान जब्त किया है। जिला पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 29 जून की रात को श्याम कॉलोनी बुध विहार स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। एसएचओ खेमेन्द्र पाल सिंह की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। वारदात के वक्त पता चला कि परिवार सो रहा था। उसको कानो कान चोरी की भनक तक नहीं पड़ी थी। पुलिस टीम ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दो आरोपी दिखाई दिये। पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर उसके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। धर्मेन्द्र जौहरी है। जिसको वह चोरी का सामान बेचा करते थे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in