ग्वालियर: ननद के पति ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, जेवर भी छीने

ग्वालियर: ननद के पति ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, जेवर भी छीने

ग्वालियर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। एक महिला के साथ उसकी ननद के पति ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। साथ ही 3 लाख रुपये कीमत के जेवर छीन लिए। घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन महिला ने मंगलवार रात अपने पति के साथ थाने पहुंचकर ननद के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शहर के पुरानी छावनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि कुछ दिन पूर्व उसकी ननद का पति सीताराम उसे मायके छोड़ने के लिए लेकर गया था, लेकिन वो उसे राजकोट ले गया। यहां पर उसने एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह मारपीट भी करता था। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली और फोन कर पति को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पति वहां पर पहुंचा और उसे लेकर वापस आ गया। बदनामी के डर से पीड़िता व उसके पति ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपित मंगलवार को महिला को अकेला देख उसके घर में घुस आया और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पति-पत्नी पुरानी छावनी थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in