ग्रेनाइट फैक्ट्री में चोरों की सेंध, आठ लाख का ग्रेनाइट चुराया

ग्रेनाइट फैक्ट्री में चोरों की सेंध, आठ लाख का ग्रेनाइट चुराया

जोधपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी घेवरा रोड पर आई एक ग्रेनाइट फैक्ट्री में गुजरी रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री से ग्रेनाइट की पट्टियां चुराकर किसी वाहने में डाल कर ले गए। इस बारे में फैक्ट्री मालिक ने मथानिया थाने में केस दर्ज करवाया है। चोरी हुए माल की अनुमानित कीमत आठ लाख बताई जाती है। पुलिस इस बारे में तफ्तीश में जुटी है। शुक्रवार को मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि तिंवरी घेवरा रोड पर रहने वाले प्रेमचंद पुत्र बाबूलाल माली ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक ग्रेनाइट पत्थर की फैक्ट्री उक्त स्थान पर आई है। गुजरी रात अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में सेंध लगाकर वहां से दस बारह गे्रनाइट की पट्टियां चुराकर ले गए। संदेह है कि माल किसी टे्रक्टर ट्राली में भरा गया है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in