गैर इरादतन हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार
गैर इरादतन हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर,17 सितम्बर (हि.स.)। सुजानगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने गुरुवार को गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास करने वाले वांछित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में वांछित और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं में सुजानगंज में रहने वाला अभियुक्तगण रामकृपाल प्रजापति व लाल बदारू प्रजापति को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा दिया, जहां से दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in