गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

जोरहाट (असम), 29 सितम्बर (हि.स.)। जोरबाट जिला पुलिस ड्रग्स, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार अभियान चला रही है। इस कड़ी में जोरहाट जिला शहर के बीचों-बीच माछरहात इलाके से पुलिस ने जितू दास नामक एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया है कि जितू के पास से 1.037 किग्रा गांजा बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि जितू दास के नेतृत्व में जोरहाट शहर में गांजा और ड्रग्स की बिक्री तस्करी का धंधा चलने का आरोप लगाया जा रहा था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाते हुए तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in