गया में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गया में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गया, 02 सितंबर (हि.स.) गया जिला के थाना क्षेत्र के श्रीगांव से पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) का चाल्हो जोन का एरिया कमांडर मुन्ना रवानी पकड़ा गया। एरिया कमांडर मुन्ना रवानी गया जिला के टिकारी थाना क्षेत्र के घिरसिंडी गांव का रहने वाला है। पुलिस और एसएसबी को बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि हार्डकोर नक्सली मुन्ना रवानी अपने दोस्तों के साथ अपने गांव आया हुआ है। जिसके बाद एसएसबी सी कंपनी कोंच के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवान व कोंच थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ,सहायक उप निरीक्षक अब्दुल मजीद के साथ छापामारी कर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाले चाल्हो सब जोन के एरिया कमांडर मुन्ना रवानी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सली के ऊपर कोंच थाना कांड में संख्या 05/14, 91/14, 98/14, 181/20 सहित जिले के कई थानों में मामला दर्ज है। नक्सली कमांडर ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में कई कांडों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया। हिंदुस्थान समाचार/ पंकज /चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in