क‍िशोरी को घर बुलाकर आरोपी ने क‍िया दुष्‍कर्म

क‍िशोरी को घर बुलाकर आरोपी ने क‍िया दुष्‍कर्म

नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने 16 साल की लड़की को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया था। पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और बाद में पुलिस में इसकी शिकायत की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 साल का आरोपी पेशे से ड्राइवर है। वह पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता है। युवक और लड़की की पहले से जान पहचान थी। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि युवक अक्सर उसे मिलने के लिए घर पर बुलाता था। लेकिन किशोरी उसके घर जाने से इंकार कर देती थी। बुधवार को जोर डालने पर वह युवक से मिलने के लिए उसके घर पहुंची। जहां युवक ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की तबीयत खराब हो गई। युवक उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर लड़की की मां ने उसे फोन किया। लड़की ने सारी बात अपनी मां से बता दी। लड़की की मां के अस्पताल पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस व्र विवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in