क्रिसमस पर हंगामा करने वाले सैकड़ों गिरफ्तार

क्रिसमस पर हंगामा करने वाले सैकड़ों गिरफ्तार

कोलकाता, 26 दिसम्बर (हि. स.)। महानगर कोलकाता में आयोजित हुए क्रिसमस उत्सव के दौरान हंगामा करने वाले सैकड़ों लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार शाम जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में ऐसे 558 लोगों को पकड़ा गया है जो क्रिसमस की रात हंगामा कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी गिरफ्तारी सूची के मुताबिक पुलिस की खुफिया टीम ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो भीड़ के बीच हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा 327 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा गया है। 29 लोगों को सड़क पर इधर-उधर थूकने के आरोप में पकड़ा गया है जबकि 194 ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो बिना मास्क के बाहर निकले थे। इसके अलावा 45.6 लीटर शराब भी जब्त की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in