कौशाम्बी : वांछित गैंगेस्टर का आरोपित गिरफ्तार
कौशाम्बी : वांछित गैंगेस्टर का आरोपित गिरफ्तार

कौशाम्बी : वांछित गैंगेस्टर का आरोपित गिरफ्तार

कौशाम्बी, 23 अगस्त (हि.स.)। मंझनपुर मुख्यालय की जामा मस्जिद से गैंगेस्टर का आरोपित जावेद रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। थाना क्षेत्र की टेवा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी में सफलता हासिल की है। जावेद जमीन कारोबारी वसीम का करीबी बताया रहा है। मंझनपुर पुलिस को लम्बे अरसे से जावेद की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापे की कार्यवाही कर रही थी। मूरतगंज कसबे का रहने वाला वसीम अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन खरीदने व बेचने का काम करता था। तकरीबन एक वर्ष पहले प्रयागराज के एक डॉक्टर से रुपये के लेन देन के विवाद में कौशाम्बी पुलिस के निशाने पर आ गया। मंझनपुर ने वसीम समेत उसके करीबियों पर गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने फरार वसीम व उसके साथियो पर गैंगेस्टर की कार्यवाही कर उन्हें वांछित बनाया। प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर मनीष पांडेय के बताया, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्त जावेद क़स्बा स्थित जमा मस्जिद में मौजूद है। पुलिस ने घेरा बंदी कर जावेद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in