कैंटर चालक ने सिलेंडर कारोबारी के मुनीम से लुटवा दिए ढाई लाख, पुलिस ने पांच घंटे में किया खुलासा

कैंटर चालक ने सिलेंडर कारोबारी के मुनीम से लुटवा दिए ढाई लाख, पुलिस ने पांच घंटे में किया खुलासा

मेरठ, 17 सितम्बर (हि. स.)। सरूरपुर क्षेत्र में किराए के कैंटर चालक ने पेमेंट लेकर अपने साथ लौट रहे एक कारोबारी के मुनीम से योजना के तहत ढाई लाख की रकम लुटवा दी। मगर पुलिस ने सिर्फ पांच घंटे में घटना का खुलासा करते हुए कैंटर चालक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सरूरपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र के हुमायूं नगर का रहने वाला मोहम्मद आकिल एक मिनी सिलेंडर की फैक्ट्री में मुनीम है। आकिल अक्सर जाकिर कॉलोनी निवासी अकरम के कैंटर में माल लेकर सप्लाई करने जाता था। गुरुवार को भी आकिल हरियाणा में माल उतारने के बाद वहां से दो लाख 62 हजार रुपए का पेमेंट लेकर कैंटर चालक अकरम के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे करनाल हाईवे पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने कैंटर को ओवरटेक करके रोका। इसके बाद कैंटर चालक और मुनीम को गन प्वाइंट पर लेकर कैंटर के डेस्क बोर्ड में रखी रकम लूट ली। घटना के बाद पीड़ित आकिल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चालक अकरम पर संदेह होने पर पुलिस ने उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। दरअसल अकरम ने ही अपने साथियों को आकिल के पेमेंट लेकर लौटने की जानकारी दी थी। आकिल के बताने पर पुलिस ने उसके साथी शास्त्रीनगर निवासी मोनीस और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in