किशोरी समेत दो ने महिला के सोने के गहने ठगे

किशोरी समेत दो ने महिला के सोने के गहने ठगे

नई दिल्ली , 10 जुलाई (हि.स.)। अमन विहार इलाके में एक महिला सेे किशोरी समेत दो ने लाखों रुपये के सोने के गहने ठग लिये। जबकि महिला को कागज की नोट के शेप की गड्डी थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश में पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हरी एंक्लेव में रहने वाली चन्द्रवती ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब चार बजे दूसरे मकान में लेबर को चाय देने गई थी। जब वह वापिस आ रही थी। एक किशोरी मिली। जिसने कुछ खाना खिलाने के लिए कहा। उसे मना करने के बाद वह घर की तरफ चल दी। कुछ ही दूरी पर एक लडक़ा मिला। जिसने उसे कहा कि चलो इसको खाना खिला देते हैं। लडक़े ने उसे बातों में लगा लिया और अपने साथ ले गया। लडक़े ने उसे रोड किनारे बैठा लिया। लड़के ने उसे एक कपड़े में बंधी गड्डी दिखाई। ऊपर की तरफ सौ रुपये का नोट दिखाई दे रहा था। लडक़े के कहने पर उसने अपने सारे गहने उतारकर उसे दे दिये। लडक़ा गहने लेने के बाद किशोरी के साथ चला गया। कुछ देर बाद जब उसने कपड़ा खोलकर गड्डी देखी तो ऊपर सौ का नोट था। लेकिन नीचे रुपये की शेप में कागज की गड्डी थी। जिसके बारे में तुरंत अपने परिवार को बताया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in