कर्मचारियों ने पैसे की हेराफेरी कर लूट का लगाया आरोप

कर्मचारियों ने पैसे की हेराफेरी कर लूट का लगाया आरोप

मीरजापुर, 07 अगस्त (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में लूट का मामला झूठा निकला। कम्पनी के कर्मचारियों ने पैसे की हेराफेरी के लिए लूट का झूठा आरोप लगाया था। पुलिस की छानबीन में लूट की बात फर्जी निकली। पुलिस ने पैसा बरामद कर लिया। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी अमरेश मौर्या व संजय कुमार कोल सूर्या ज्योति माईक्रो फाइनेंस कम्पनी में काम करते हैं। दोनों ने गुरुवार को थाने पर सूचना दिया कि बेला जंगल में उनसे दो लाख 44 हजार की लूट हो गयी है। पुलिस को प्रथमदृष्टया घटना झूठी प्रतीत हो रही थी, उसने छानबीन शुरू किया। गठित टीमों द्वारा कड़ाई से पूंछतांछ करने पर घटना को स्वयं अंजाम देना, पैसा छिपाना व लूट की फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने पूरा पैसा बरामद कर लिया। चारों आरोपी हिरासत में है। कंपनी के एमडी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in