कर्ज से परेशान मजदूर ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौत

कर्ज से परेशान मजदूर ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौत

हमीरपुर, 27 सितम्बर (हि.स.)। सिसोलर थाना क्षेत्र के भैसमरी गांव में रविवार को एक मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सिसोलर क्षेत्र के भैसमरी गांव निवासी राजा भइया साहू (40) पुत्र भूरा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ये दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। ये भूमिहीन भी है। बताया जाता है कि कुछ समय से बीमारी के चलते वह शारीरक परिश्रम नहीं कर पा रहा था। जिससे कि घर की आर्थिक स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। इधर उसके इलाज में भी पैसा खर्च हो रहा था। इलाज के लिए उसने गांव के ही कुछ लोगों से थोड़ा बहुत पैसा भी ले रखा था। कर्ज और मर्ज के बोझ तले दबे राजाभइया का शव आज गांव के ही किशनपाल के खेतों में एक बबूल के पेड़ पर टंगा पाया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी राममनी ने बताया कि वो लोग भूमिहीन हैं। मेहनत मजदूरी ही जीविकोपार्जन का सहारा है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in