कर्ज से डिप्रेशन में आए व्यापारी ने लगाया फंदा

कर्ज से डिप्रेशन में आए व्यापारी ने लगाया फंदा

जोधपुर, 22 नवम्बर (हि.स.)। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने किराए के मकान में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रथम दृष्टया वह कर्ज से परेशान होना बताया जाता है। जिस वजह से आत्महत्या की होगी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसने दो शादियां कर रखी थी। दूसरी पत्नी से दो माह का बच्चा भी बताया जाता है। पहली पत्नी से दो संतानें है। वक्त घटना उसके फोन नहीं उठाने पर बेटी घर पहुंची तब वह फंदे पर लटका मिला। कुड़ी पुलिस थाने के सबइंस्पेक्टर सलीम मोहम्मद ने बताया कि सेक्टर छह में रहने वाले 45 साल के प्रकाशचंद पुत्र दीपचंद सिंघवी यहां किराए पर रहता था। वह कास्टिक सोडा व पाउडर का कार्य करता था। यहां किराए के मकान पर ही कामकाज चलता था। नजदीक ही दूसरा मकान भी है। रविवार की सुबह उसकी पुत्री ने फोन लगाया था। तब वह फोन नहीं उठा रहा था। इस पर पुत्री वहां पहुंची तब पता लगा कि प्रकाशचंद ने चुन्नी से फंदा लगा लिया है। बाद में पुलिस को सूचनाा दी गई। प्रथम दृष्टया सामने आया कि वह कर्ज से परेशान हो सकता है। जिसके चलते डिप्रेशन में था। उसने दो शादियां कर रखी थी। दूसरी पत्नी से दो माह का बच्चा भी है। वक्त घटना वह घर पर नहीं थी। घटना के संबंध में उसकी पत्नी सुनीता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in