करेंट लगने से एक की मौत

करेंट लगने से एक की मौत

मुंबई,05 जुलाई (हि.स.)। पालघर के जव्हार पुलिस के हनुमान टेकरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गई है। व्यक्ति हाथ में इलेक्ट्रिक वायर लिए कुछ काम कर रहा था।तभी उसे करेंट लगा और उसकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस एडीआर के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार शैलेश रामधाल विश्वकर्मा (36) और लव दुबे पड़ोस में रहते है। दुबे ने देखा कि,शैलेश औंधे मुँह जमीन पर गिरा है। और मुँह से झाग निकली हुई है। करीब जाकर देखा तो शैलेश के एक हाथ में बिजली का तार था। तत्काल दुबे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in