कंप्यूटर ऑपरेटर ने रेल से कट कर दी जान

कंप्यूटर ऑपरेटर ने रेल से कट कर दी जान

जोधपुर, 04 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के पुत्र अतुल भंसाली के यहां पर कंप्यूटर पर जॉब करने वाले एक युवक ने रेल से कट कर अपनी जान दे दी। वह कर्ज से परेशान बताया गया। शादीसुदा होने के साथ दो बच्चें भी थे। पुलिस ने हालांकि सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है। शव की कार्रवाई के बाद बनाड़ पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। बनाड़ पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के पुत्र अतुल भंसाली के पास में कंप्यूटर पर नांदड़ी टेंपो स्टेण्ड के पास में रहने वाला 27 साल का सुनील कुमार प्रजापत पुत्र गोबरराम काम करता था। वह कर्ज से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने बनाड़ स्थित सोना अस्पताल के सामने शुक्रवार को रेलवे ट्रेक पर रेल से कटकर अपनी जान दे दी। वक्त घटना उसके पास मिले मोबाइल से संपर्क किए जाने पर परिजन आए। वह शादीसुदा था और उसके दो बच्चें भी है। फिलहाल पुलिस उसके कर्ज से परेशान होने से आहत होकर आत्महत्या की बात कही है। प्रकरण मेंं अनुसंधान किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in