कंपनी में गैस रिसाव से मचा हड़कंप

कंपनी में गैस रिसाव से मचा हड़कंप

मुंबई,07 सितम्बर (हि. स.)। बोईसर की तारापुर एमआईडीसी में के प्लॉट नंबर 16/25 में स्थित केमिकॉन केमिकल इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड कंपनी में गैस लीक मामले के सामने आने के बाद लोगों के हड़कंप का माहौल बना हुआ है। जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई है। इस दौरान शिकायत मिलने के बाद अधिकार मौके पर पहुंचे तारापुर प्रदूषण नियंत्रण मंडल के उपप्रादेशिक अधिकारी मनीष होलकर ने बताया कि सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल के जवान गैस रिसाव पर काबू पाने में जुट गए है। घटना के समय कंपनी में कार्य बंद था। दो लोगो की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गैस रिसाव के बाद लोगो ने आंखों में जलन और चक्कर आने की बात कही है। गैस रिसाव के बाद लोगो मे हड़कंप मचा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in