एम्बुलेंस 108 झोपड़ी में घुसी, मां बेटी को रौंदा
एम्बुलेंस 108 झोपड़ी में घुसी, मां बेटी को रौंदा

एम्बुलेंस 108 झोपड़ी में घुसी, मां बेटी को रौंदा

बांदा, 08 अगस्त (हि.स.)। तेज रफ्तार से जा रही एम्बुलेंस 108 अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई। जिससे झोपड़ी में सो रही मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जिसमें डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी का इलाज चल रहा है। शनिवार को सुबह 108 एम्बुलेंस बबेरू से कमासिन की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पछइयां लोहारों की झोपड़ी में घुस गई।जिससे वहां सो रही मां और उसकी बेटी कुचल गई। विपिन कुमार ने थाने में सूचना दी कि मेरी मौसी विमला देवी पत्नी मोहर व कुमारी ममता पुत्री मोहर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक कमासिन विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसमें डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई जिससे मां बेटी चपेट में आ गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था इनमें से महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in