उज्जैन: गृहिणी से सायबर ठगी,खाते से उड़ाए 42 हजार रू.

उज्जैन: गृहिणी से सायबर ठगी,खाते से उड़ाए 42 हजार रू.

हैदराबाद से आया था ठग महिला का फोन उज्जैन,20 दिसंबर (हि.स.)। सेठी नगर निवासी एक गृहिणी से क्रेडिट कार्ड का सीवीवी नंबर पूछकर 42 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी केअनुसार गृहिणी ने कुछ दिनों पूर्व ही स्टेट बैंक के अपने खाते से क्रेडिट कार्ड लिया था। उसका पिन नम्बर नहीं आया था। इधर उसके पास हैदराबाद से एक फोन आया और दूसरी ओर से महिला ने बताया कि वह स्टेट बैंक से बोल रही है। आपका पिन नम्बर नहीं आया है। आप अपने क्रेडिट कार्ड के सीवीवी नम्बर और जन्म दिनांक बता दें। माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता पलक पति पवन ने तत्काल कार्ड के पिछे लिखे सीवीवी नम्बर और जन्म दिनांक बता दी। इस दौरान उसके पति बाहर गए हुए थे। जब वे घर आए तो उन्होने सारी जानकारी दी। पति ने ऑनलाइन पैमेंट की स्थिति देखी तो चौंके। उन्होने सायबर सेल को सूचना दी। जिस महिला ठग ने फोन किया था, उसने 42-42 हजार दो बार पलक के खाते से निकाले थे। इन रूपयों में 42 हजार तो ठग महिला ने उस खाते से हटा लिए लेकिन शेष राशि उसी में जमा थी। इस पर सायबर सेल ने उक्त खाता सीज किया। इस प्रकार पलक के 84 हजार रू. जो ठगे गए थे,उसमें से 42 हजार रू. वापस मिल गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in