अस्पताल में महिला बुजुर्ग को सम्मोहित कर सोने के आभूषण ठगे

अस्पताल में महिला बुजुर्ग को सम्मोहित कर सोने के आभूषण ठगे

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (हि.स.)। रोहिणी जिले के नॉर्थ रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर एक महिला ने उसके सोने और चांदी के आभूषण उतारवा लिये। वारदात के बाद महिला एक व्यक्ति के साथ फरार हो गई। पुलिस पीड़़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, फ्रेंन्डस एंक्लेव सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली साठ साल की महिला ओमवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह अपने पति के साथ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में शूगर की दवाई लेने गई थी। पीछे से एक महिला आई। जिसने कहा कि पर्ची बनवा ली है। आरोपित महिला ने पीड़ित से कहा कि तारीख नहीं डली है। इस बीच आरोपित महिला ने कहा कि रुमाल गिर गया है, इसको उठा दो। पीड़ित ने रुमाल उठाकर महिला को दे दिया। लेकिन उसके बाद उसको नहीं पता वह महिला की बातों में आकर उसके साथ पीछे पीछे चल दी। महिला को उसने अपने डेढ तोले के सोने के गहने और चांदी के गहने उतारकर दे दिये। उसको काफी देर बाद पता चला कि उसने गहने महिला को दे दिये हैं। जब उसने आपबीती पति को बताई। दोनों ने महिला को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार /अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in