अश्लील वीडियो प्रकरण: गिरफ्तार फोटग्राफर को कोरोना, विदेशी महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस

अश्लील वीडियो प्रकरण: गिरफ्तार फोटग्राफर को कोरोना, विदेशी महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस

ऋषिकेश, 04 सितम्बर (हि.स.)। थाना मुनिकीरेती के तपोवन व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अश्लील वीडियो प्रकरण में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए फोटग्राफर विनोद सिंह को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। विनोद तपोवन में रहता है। उधर, इस मामले में जमानत पर रिहा फ्रांस की मेरी हेलेन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी थाना प्रभारी आरके सकलानी ने दी। सकलानी ने बताया कि आरोपित विनोद को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने से कोरोना टेस्ट के लिए श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर ले जाया गया। कोरोना रेपिड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी तत्काल नरेंद्र नगर न्यायालय को दी गई। न्यायालय ने उसे जमानत दे दी। उसे कोविड केयर सेंटर ऋषिलोक में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त रात में हवालात में रहा। उस कारण उसके संपर्क में रहे लोगों, मुलजिम, ड्यूटी पर गए कर्मचारियों को एकांतवास कर दिया गया है। थाने को सेनेटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमानत पर रिहा फ्रांसीसी मेरी हेलेन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। हालांकि यह महिला फिलहाल यहीं रह रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लक्ष्मणझूला पुल तथा तपोवन के एक होटल में शूट किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in