अवैध शराब पकडऩे गई पुलिस पर हमला: वर्दी फाड़ी

अवैध शराब पकडऩे गई पुलिस पर हमला: वर्दी फाड़ी

जोधपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। निकटवर्ती राजीव गांधी नगर इलाके बासनी सेफा गांव में गुरुवार रात अवैध शराब की सूचना पर गई पुलिस ने कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। महिलाओं को आगे कर पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ वर्दी फाड़ डाली। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को नाखूनों से खरोंच दिया। देर रात तक केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार सुबह शराब तस्कर और उसकी पत्नी को राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ चल रही है। शुक्रवार को राजीव गांधी नगर थाने के सबइंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुरूवार की देर शाम थाने के हैडकांस्टेबल नींब सिंह मय जाब्ता गश्त पर था। तब बासनी सेफा गांव में अवैध शराब बेचने की जानकारी मिलने पर वे मयजाब्ते के वहां पर पहुंचे। उनके साथ सिपाही रामाराम और अन्य स्टाफ था। तब शराब तस्कर कल्याणसिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने पुलिस के साथ बदतमीजी करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आस पास रहने वाले उसके घरवाले और रिश्तेदार महिलाएं आदि जमा हो गई। पुलिस को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देने के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। कल्याणसिंह ने घर की औरतों को आगे कर दिया। तब महिलाओं ने पुलिस के साथ नाखूनों से खरोंच लगा दी। साथ ही वर्दी फाडऩे और पुलिस विसल की डोरी को भी तोड़ दिया। बाद में बदमाशों ने अवैध शराब को खुर्दबुर्द कर ले भागे। सबइंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार देर रात केस दर्ज किया। आज सुबह पुलिस ने मयजाब्ते के फिर बासनी सेफा गांव में रेड देकर वहां से कल्याणसिंह और उसकी पत्नी भंवरकंवर को गिरफ्तार कर लाई। कल्याण सिंह के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी विभाग में केस हो रखा है। संभवत: ये लोग देशी शराब बनाकर बेचते है। पुलिस तस्दीक में जुटने के साथ अवैध शराब बरामदगी के प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in