अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में 04 भेजे गए जेल

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में 04 भेजे गए जेल

कामरूप (असम), 07 अगस्त (हि.स.)। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोको पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान अबुसमा अहमद, अमिर हमजा अली, सइजुद्दीन अली और शुकुर अली को गिरफ्तार किया गया है। चारों की गिरफ्तारी संताली निवासी हजरत अली द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर हुई है। चारों अभियुक्त अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में शामिल थे। पुलिस चारों अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in