youth-shot-dead-in-property-dispute
youth-shot-dead-in-property-dispute

संपत्ति विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

गुमला, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो टंगरा टोली में शनिवार शाम पांच बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पीछे पैतृक संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी उसका कई बार रिश्तेदारों से लड़ाई-झगड़ा भी हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त आफताब अंसारी (28) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह साप्ताहिक बाजार से लरंगो टंगराटोली स्थित घर लौट रहा था। इस बीच तीनमुहानी सड़क के समीप तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी कनपटी में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पैदल ही कंडरा जंगल की ओर भाग निकले। बताया गया है कि आफताब दो साल से सुरसा छोड़कर रिश्तेदार छेदी अंसारी के घर लरंगो टंगराटोली गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुसो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ के लिए सिसई, पुसो, घाघरा थाना के साथ संयुक्त सर्च अभियान चला रही है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in