youth-hanged-in-prem-nagar-area
youth-hanged-in-prem-nagar-area

प्रेम नगर इलाके में युवक ने लगाई फांसी

नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ कर खुदकुशी का कारण जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ किराड़ी गौरी शंकर एनक्लेव इलाके में एक साल से किराए के मकान में भाई और भाभी के साथ रह रहा था। मोहित मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि मोहित बहादुरगढ़ के एक फुटवियर कंपनी में काम करता था। मृतक के भाई रोहित ने बताया गुरुवार सुबह उसकी भाभी उठी दरवाजा खटखटाया तो मोहित ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा काफी देर तक खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने खिड़की से अंदर झांका। मोहित पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहित का भाई और पड़ोसी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दरवाजे को जबरन खोला। अंदर जाकर देखा मोहित लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी देकर मोहित को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वो सिर्फ काम से मतलब रखता था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in