youth-arrested-for-making-lewd-remarks-on-deities
youth-arrested-for-making-lewd-remarks-on-deities

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। खुटार पुलिस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री व देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, खुटार क्षेत्र के गांव नवदिया सराय निवासी राजीव कुमार ने फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री व हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मीडिया सेल ने सर्विलांस की मदद से आरोपित राजीव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है। उसने फेसबुक एकाउंट पर अशोभनीय पोस्ट व कमेंट की थी। अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in