पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिला युवक का शव
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिला युवक का शव

पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिला युवक का शव

बागपत, 31 जुलाई(हि. स.)। जनपद के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मुबारिकपुर के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस कोतवाली खेकड़ा ने दुर्घटना में युवक की मौत मानकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। रटौल जंगल में खेत पर जा रहे किसानों ने नहर पटरी पर एक अज्ञात का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पता लगते ही पुलिस संग गांव केे लोग मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त गाजियाबाद के बंथला निवासी मनोज के रुप में हुई है। सिर में गहरी चोट लगी थी। पुलिस दुर्घटना में व्यक्ति की मौत होना मान रही है। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और फोन के जरिये घटना की जानकारी परिवार को दी। इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मनोज दिल्ली के एक अस्पताल में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपौट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गौरव /दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in